डॉक्टर शाहीन ने पूछताछ में बताया है कि डॉक्टर उमर से उसकी मुलाकात होती रहती थी। वह पूरे जोश से कहता था कि भारत में कई हमले करेंगे। डॉक्टर उमर, सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल और फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल के साथ मिलकर डॉक्टर शाहीन दो साल से अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक इक्ट्ठा कर रहे थे। ये सब जैश ए मोहम्मद के इशारों पर किया जा रहा था।
जमात उल मोमीनात का पाकिस्तान में गठन किया गया है जिसकी कमान जैश ए मोहम्मद का कुख्यात सरगना मसूद अजहर है और उसकी बहन सादिया अजहर इस महिला विंग की प्रमुख है।
दिल्ली के लालकिले के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन के पास हुए कार विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। हमले को लेकर एजेंसियों ने लगातार छापेमारी की जिसके बाद गिरफ्तार डॉक्टरों के तार जुड़ गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही डॉक्टर आदिल, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन और इमाम को गिरफ्तार कर लिया था।
फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल के एक कमरे से 360 किलो विस्फोट जब्त हुए थे, जबकि दूसरे कमरे से 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किए गए थे। लालकिला कार धमाके में भी अमोनियम नाइट्रेट इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है।

