उमर नबी का एक और साथी दानिश श्रीनगर से गिरफ्तार: दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में था शामिल, आतंकियों को दे रहा था ‘टेक्निकल सपोर्ट’

दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके में फिदायीन उमर नबी का एक और सहयोगी जासिर बिलाल दबोच लिया गया है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट में संदिग्ध जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश कश्मीर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दानिश ने दिल्ली ब्लास्ट से पहले ड्रोन में बदलाव करके और रॉकेट बनाकर आतंकी मॉड्यूल को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। दानिश ने उमर नबी के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी। दानिश मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किला के पास आतंकी धमाका हुआ। यह धमाका i20 कार से किया गया, जिसमें आतंकी उमर नबी बैठा था। पुलिस अब तक उमर नबी के कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हमले में 15 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।