आरिश पुणे में के एक सैलून में काम करता है। वह यूपी के बिजनौर के मछमार गाँव का रहने वाला है। आरिश के पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी से तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
मध्यप्रदेश में गिरफ्तार विकास प्रजापति को आरिश ने ही शहजाद भट्टी से मिलवाया था। विकास प्रजापति ने पूछताछ में पुलिस के सामने कबूला था कि उसने पिस्टल आरिश से खरीदी थी।
आरिश के पिता अल्ताफ के मुताबिक, पुलिस उसके बेटे को किसी धमाके को लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने अल्ताफ को पहले हिरासत में लिया था। उसकी जानकारी के आधार पर ही आरिश को पकड़ने के लिए अल्ताफ को लेकर नैनीताल पहुँची। आरिश को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके पिता को छोड़ दिया।

