आतंकी मुजम्मिल के प्यार में पागल थी शाहीना, ₹25 लाख लुटाकर किया तीसरा निकाह: खुद को ‘आमीर’ कहलवाता था उमर, NIA की जाँच में उगले राज

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर 10 नवंबर 2025 को हुए ब्लास्ट की जाँच में बड़ा खुलासा हुआ है। NIA ने जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनई को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि यह पूरी साजिश जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉक्टर उमर ने रची थी। उमर खुद को ‘आमीर’ यानी शासक कहता था और कई भाषाओं में बात करता था। जाँच में धमाके में इस्तेमाल IED, आतंकी चैट ग्रुप और फंडिंग तक कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

खुद को मानता था ‘आमीर’

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट को अंजाम देने वाला डॉक्टर उमर नबी मोहम्मद खुद को EMIR (आमीर) कहलाना पसंद करता था। आमीर का मतलब होता है राजकुमार या शासक। डॉक्टर मुजम्मिल ने बताया कि उमर खुद को सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा और काबिल मानता था। उमर को नौ से ज़्यादा भाषाएँ आती थीं, जिनमें हिंदी, उर्दू, अरबी, फारसी, फ्रेंच और चीनी (मंदारिन) शामिल हैं। वह हमेशा दीन (मजहब) की बातें करता था और उसमें गजब की नेतृत्व क्षमता थी। उसने आतंकी बातचीत के लिए चीनी भाषा में एक खास ग्रुप भी बनाया था।

विस्फोटक और साजिश का मकसद

जाँच एजेंसियों के अनुसार, इस आतंकी साजिश का मकसद देश में सबसे बड़ा आतंकी हमला करना था। उमर को यह साजिश रचने की प्रेरणा जुलाई 2023 में नूहँ में हुई सांप्रदायिक हिंसा और मार्च 2023 में भिवानी हत्याकांड से मिली थी।

मुजम्मिल ने बताया कि उमर हमेशा कहता था, “देश का माहौल खराब है, नरसंहार हो सकता है, इसलिए हमें तैयार रहना चाहिए।” विस्फोटक बनाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर और पिसी हुई चीनी का इस्तेमाल किया गया था।

निकाह और पैसे का इंतजाम

डॉक्टर मुजम्मिल ने अपना निकाह और आतंकी मॉड्यूल के लिए पैसों के बारे में भी बताया। उसकी मुलाकात आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर शाहीना से अलफला यूनिवर्सिटी में हुई थी। मुजम्मिल ने 2023 में शाहीना से कोर्ट मैरिज की थी। शाहीना पहले दो निकाह कर चुकी थीं और मुजम्मिल उसका तीसरा शौहर था। डॉक्टर शाहीना पहले सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं, उन्होंने आतंकी मॉड्यूल के लिए अपने बैंक खाते से करीब 25 लाख रुपए दिए थे।