दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाला आतंकी डॉ उमर नबी धर्मांतरण में भी शामिल, इंफाल की युवती को दी ‘मरियम’ नाम और नई पहचान

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम हुए भीषण विस्फोट के मुख्य आरोपित  डॉ उमर नबी को लेकर जाँच एजेंसियों ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक, उमर देशभर में अपने कट्टरपंथी विचारों का विस्तार करने में जुटा था और इसके लिए वह छात्रों, कमजोर युवाओं और जूनियर सहकर्मियों को निशाना बना रहा था।

इसी सिलसिले में इंफाल की एक युवती से पूछताछ में पता चला कि वह उमर के संपर्क में थी और उसे ‘मरियम’ नाम देकर धीरे-धीरे मुस्लिम पहचान में ढालने का प्रयास किया गया। यह ‘सॉफ्ट-कन्वर्जन’ की रणनीति मानी जा रही है, जिसका लक्ष्य पहले व्यक्ति की पहचान को बदलना होता है।

जाँच में यह भी सामने आया कि उमर ने यूनिवर्सिटी में सीनियर फैकल्टी सदस्य होने का फायदा उठाकर छात्रों पर अनौपचारिक सत्रों में शामिल होने का दबाव बनाया। युवती ने बताया कि वह सम्मान के कारण जाती थी, लेकिन उसकी विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, उमर मानसिक विकारों से भी जूझ रहा था, जिसके चलते उसका व्यवहार अस्थिर और आक्रामक रहता था। उसके परिवार में भी मानसिक बीमारियों का इतिहास है।

उमर पर आरोप है कि उसने ही लाल किला क्षेत्र में हुंडई i20 कार में बम रखा था, जिसमें 13 लोगों की मौत और कई घायल हुए। जाँच एजेंसियाँ अब उसके नेटवर्क और भर्ती मॉड्यूल की गहन पड़ताल कर रही हैं।