अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत बढ़ी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने ED से माँगा जवाब, नोटिस जारी किया

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फँसे सिद्दीकी को अभी जेल में ही रहना होगा।

इसके साथ ही, कोर्ट ने सिद्दीकी की उस अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों की लिस्ट माँगी है। कोर्ट ने इस अर्जी पर ED से जवाब माँगा है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। अल फलाह ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं, जिसकी जाँच ED कर रही है। सिद्दीकी लंबे समय से जाँच एजेंसियों के घेरे में हैं। फिलहाल कोर्ट के इस फैसले से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जाँच कर रही हैं।