दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक सौतेले अब्बू वाजिद खान ने अपनी बीवी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए अपने ही 11 साल के मासूम बेटे अल्तमश की बर्बरता से हत्या कर दी। कलेजा तब काँप गया जब आरोपित ने हत्या के बाद बच्चे की लाश का वीडियो बनाया और अपने परिवार वालों को भेज दिया।
मासूम की आँखों और सिर पर वार, दरिंदगी की हदें पार
अल्तमश रोज की तरह अपने भाई के साथ स्कूल गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका अपना अब्बू ही काल बनकर खड़ा है। आरोपित वाजिद ने बच्चे को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। शुरुआती जाँच में बच्चे के शरीर पर जो निशान मिले हैं, वे उसकी तड़प बयाँ कर रहे हैं। मासूम की आँख और सिर पर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Delhi: In Shastri Park, Northeast Delhi, a 12-year-old seventh grader was brutally murdered by his stepfather, who attacked him with a weapon and gouged his eyes. The stepfather confessed via video before the child’s body was discovered. The crime and forensic teams are… pic.twitter.com/IgubJzt4GJ
— IANS (@ians_india) January 30, 2026
लाश का वीडियो बनाया और बीवी को दी चुनौती
इस वारदात में बर्बरता की सारी हदें तब पार हो गईं, जब हत्या करने के बाद आरोपित ने ठंडे दिमाग से शव का वीडियो शूट किया। उसने न केवल वीडियो परिवार को भेजा, बल्कि अपनी बीवी को फोन करके बड़ी बेदर्दी से कहा, “मैंने उसे मार दिया है, उसकी लाश पड़ी है, जाकर उठा ले।” जब बीवी को यकीन नहीं हुआ तो कातिल अब्बू ने कसम खाकर अपनी दरिंदगी की पुष्टि की। पुलिस के पास अब वह खौफनाक ऑडियो कॉल सबूत के तौर पर मौजूद है।
आरोपित अब्बू फरार
पुलिस के मुताबिक, आरोपित वाजिद और उसकी बीवी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी कलह के गुस्से में आकर उसने एक मासूम की जान ले ली, जिसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कातिल अब्बू की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

