सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि लोगों के पहचान पत्र की जाँच की जाए। इन इलाकों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में डेमोग्राफी तेजी से बदली है।
इसको देखते हुए सीएम धामी ने अधिकारियों को फर्जी राशन कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी बिजली बिल, वोटर आई कार्ड का पता लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसने धामी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों सतर्क हो गई है। न्यूज 18 नेटवर्क के मुताबिक इन क्षेत्रों के कई मुस्लिम ग्राम प्रधानों पर बाहरी लोगों के नाम बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने का आरोप है। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है, ताकि क्षेत्र की डेमोग्राफी बदली जा सके।

