भारत ने डोकलाम के पास 254 करोड़ की ऑल-वेदर रोड बनाकर दिया चीनी आक्रामकता को जवाब, सेना के लिए बेहद अहम साबित होगा स्ट्रैटेजिक रोड: भूटानी पीएम ने किया उद्घाटन

भारत ने भूटान की हा घाटी में 254 करोड़ रुपये की लागत से एक स्ट्रैटेजिक ऑल-वेदर रोड बनाई है, जो डोकलाम के पास है। इस सड़क का भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंछेन दाशो शेरिंग तोबगे ने शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को उद्घाटन किया। इस मौके पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन भी मौजूद थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सड़क वानाखा से हा तक जाती है और इसमें 5 नए पुल, बेहतर सड़क और सुरक्षा उपाय शामिल हैं। यह सड़क हर मौसम में काम करेगी, जिससे भारत और भूटान की सेनाओं को तेजी से मूवमेंट में मदद मिलेगी।

2017 में डोकलाम में भारत-चीन तनाव के बाद यह सड़क रणनीतिक रूप से अहम है। चीन की चुंबी वैली में बढ़ती मौजूदगी और भूटान की जमीन पर दावे भारत के लिए चिंता का विषय हैं। यह सड़क न सिर्फ सैन्य रसद को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगी।