ईरान के साथ सीजफायर पर चल रही बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात मंगलवार (07 अप्रैल 2026) की रात भी हो सकती है। उन्होंने यह बात सोमवार (06 अप्रैल 2026) रात व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
इसके साथ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में फँसे F-15 एयरमैन को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी भी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे एक पायलट को बचाने के लिए 155 विमान और 200 सैनिक भेजे गए थे। ट्रंप ने फिर से दोहराया कि ईरान को किसी हालात में भी न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे।
ईरान से एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से दो पायलट को निकालने के इस मिशन में बेहतरीन प्रतिभा का इस्तेमाल हुआ, थोड़ी किस्मत का भी साथ मिला और कई महान लोगों ने इसमें मदद की। उन्होंने इस मिशन को ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन बताया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
ईरान में रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि इसमें 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे।
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, "The entire country could be taken out in one night, and that night might be tomorrow night"
— ANI (@ANI) April 6, 2026
"We are here today to celebrate the success of one of the largest, most complex, most harrowing combat searches ever attempted by… pic.twitter.com/20JAcH0eTh
ट्रंप ने कहा कि आमतौर पर ऐसे मिशन बहुत मुश्किल होते हैं, क्योंकि एक सैनिक को बचाने के लिए 200 जवानों को भेजना पड़ता है, इसलिए ऐसे प्रयास अक्सर नहीं किए जाते, जितना हम करना चाहते हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि आमतौर पर ऐसे मिशन बहुत मुश्किल होते हैं, क्योंकि एक सैनिक को बचाने के लिए 200 जवानों को भेजना पड़ता है, इसलिए ऐसे प्रयास अक्सर नहीं किए जाते, जितना हम करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे ईऱान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वो रात मंगलवार (07 अप्रैल 2026) भी हो सकती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन लीक करने वाले को ट्रंप की जेल भेजने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार के भीतर एक जासूस होने की संभावना है। ट्रंप ने यह खुलासा रेस्क्यू ऑपरेशन लीक होने पर किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन उस लीक करने वाले व्यक्ति को ढूँढने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने एक पत्रकार को भी धमकी दी, जिसने सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी मीडिया में फैलाई। ट्रंप ने कहा, “जिस व्यक्ति ने यह कहानी लिखी है, अगर वह कुछ नहीं कहता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा, और यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी।” हालाँकि, ट्रंप ने किसी पत्रकार या मीडिया संस्थान का नाम नहीं लिया।

