दिल्ली के नरेला में 4 साल की मासूम का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपित रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में रहती है। परिवार बच्ची को उर्दू पढ़ने के लिए पास के एक मदरसे में भेजता था। बुधवार (3 दिसंबर 2025) को भी वह मदरसे में जा रही थी। रास्ते में नशे में धुत रिजवान उसे बहलाकर अपने साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ रेप किया।
बच्ची के ना आने पर मदरसे के संचालक मोहम्मद नवाज ने उसकी तलाश शुरू की, तभी एक छात्र ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। नवाज लोगों के साथ मकान में पहुँचा तो बच्ची निर्वस्त्र हालत में जमीन पर पड़ी थी। वहीं पर रिजवान भी शराब पीकर धुत पड़ा था।
DCP हरेश्वर ने कहा, “नाबालिग रोती हुई मिली और उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। उसे मेडिकल जाँच के लिए SRHC अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए BSA अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपित ने कमरा अंदर से बंद करके लड़की का यौन उत्पीड़न किया।”
मदरसे के संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेप, अपहरण और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

