बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रोपेगेंडा पत्रकार अजीत अंजुम एक बार फिर गलत सूचना फैलाई। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि BLO ही वोटर्स के नाम का फॉर्म भर रहे हैं और हस्ताक्षर कर रहे हैं। उनके दावे अनुसार यह वीडियो सरकारी दफ्तर का बताया गया।
इसको हवा देते हुए कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने चुनाव आयोग और BJP पर निशाना साधा। राहुल गाँधी ने इसे ‘इलेक्शन चोरी’ बता दिया। आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग SIR के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया है।
बिहार में चुनाव आयोग 'SIR' के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2025
काम सिर्फ़ चोरी, नाम ‘SIR’ – पर्दाफाश करने वाले पर होगी FIR!
EC अब भी ‘Election Commission’ है या पूरी तरह BJP की ‘Election Chori’ शाखा बन चुका है?#VoteChori https://t.co/sigNsspa4a
इन सभी दावों की धजिया चुनाव आयोग ने फैक्ट-चेक में उड़ा दी। पटना के जिलाधिकारी ने भी अजीत अंजुम के वीडियो को भ्रामक बताया। मामले में डीएम ने वीडियो की जाँच की, तो दावे फर्जी निकले।
#ECIFactCheck #SIR #Bihar
— Election Commission of India (@ECISVEEP) July 17, 2025
❌The claims made in the video mentioned in this post are false
✅ You may refer to the link provided below for more detailshttps://t.co/qSfwBl6Qh0 https://t.co/O1SznQBoyl
सामने आया कि वीडियो में BLO मतदाता सूची पुनरीक्षण के फॉर्म नहीं भर रहे थे, बल्कि निर्वाचन क्षेत्र में मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही थी। इस सूची का राजनीतिक दलों से BLA के माध्यम से सत्यापन कराया जाना था।

