अब असम में भी शुरू होगा SIR, चुनाव आयोग ने किए निर्देश जारी: जानिए कब तक जुड़ेंगे सूची में मतदाताओं के नाम, कब आएगी अंतिम वोटर लिस्ट

निर्वाचन आयोग (ECI) ने असम में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) करवाने के आदेश दे दिए हैं। राज्य में 01 जनवरी 2026 तक नाम जोड़े जाएँगे। चुनाव आयोग राज्य की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित करेगा।

चुनाव आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राज्य में SIR प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार, एक जनवरी 2026 के आधार पर ही यह विशेष पुनरीक्षण कराया जाएगा। 22 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर सत्यापन होगा।

निर्देशानुसार, 27 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का संयुक्त मसौदा प्रकाशित होगा और अंतिम सूची अगले साल 10 फरवरी को जारी होगी। बता दें कि बिहार चुनाव के बाद SIR चर्चा में आया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने पिछले महीने छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात समेत 8 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR करवाने के आदेश दिए थे।