पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के तीन जवानों की सिलीगुड़ी स्थिति TMC कार्यालय में कैरम खेलते वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसी बीच नोडल चुनाव निकाय ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं।
#ECI suspends three CAPF personnel after a video surfaced showing them playing carrom board inside a #TMC party office in Suri, Birbhum district of #WestBengal. pic.twitter.com/i8Ez4o7gMB
— Pooja Mehta (@pooja_news) March 29, 2026
दरअसल, शनिवार (28 मार्च 2026) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में CAPF के दो जवान TMC पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यालय में कैरम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तीसरा CAPF जवान कुर्सी पर बैठा मैच का आनंद लेता हुआ नजर आ रहा है।
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में CAPF के 7 जवानों के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज क्षेत्र में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था।

