पिछले कुछ दिनों में ये खबर काफी सुर्खियों में रही कि एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) अपने इंटरनेट सर्विस ‘स्टारलिंक’ (Starlink) के लिए एक स्टारलिंक फोन लेकर आ सकती है। लेकिन एलन मस्क ने इन खबरों को नकार दिया है।
खुद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एलन मस्क ने साफ कहा, “हम कोई फोन नहीं बना रहे हैं।” एलन मस्क का यह जवाब एक एक्स यूजर के पोस्ट में सामने आया, जब उस यूजर ने दावा किया कि SpaceX अपने विशाल IPO से पहले अपने सैटेलाइट कारोबार को विस्तार देने के लिए स्टारलिंक फोन विकसित करने की योजना बना रही है।
असम में इससे पहले कई बार एलन मस्क स्टारलिंक फोन बनाने की अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। अक्टूबर 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक इवेंट के दौरान भी मस्क ने कहा था, “फोन बनाने का ख्याल ही मुझे मरने पर मजबूर कर देता है।” एक बार मस्क ने एक पोडकास्ट में भी दोहराथा था कि टेस्ला फोन बना सकती है, लेकिन ऐसा तभी करेगी जब एप्पल या गूगल ऐप्स पर सेंसरशिमप लगाना शुरू कर दें या उन पर नियंत्रण स्थापित करने का काम करें।

