मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को 38 साल के सैयद सलामत हुसैन उर्फ साहिल हुसैन नौकरी का झाँसा देकर धर्मांतरण करवाने के लिए लखनऊ ले जा रहा था। ट्रेन में 19 साल की युवती के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद सैयद हुसैन की सच्चाई उजागर हुई और लव जिहाद का यह गंभीर मामला सामने आया। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, जबलपुर से लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस में एक युवती के साथ कोच एम-1 में अटेंडेंट ने छेड़खानी की। युवती ने शिकायत की, तो जीआरपी मौके पर पहुँची। जीआरपी ने युवती से पूछताछ की तो पता लगा कि उसके साथ सफर कर रहा सैयद सलाम हुसैन खुद को CRPF का कमांडेंटट बताकर युवती को अपने साथ लखनऊ ले जा रहा है।
जीआरपी ने सख्ती से सैय्यद हुसैन से पूछताछ की तो सामने आया कि वह CRPF कमांडेंट नहीं है। उसने इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की। फिर युवती को नौकरी का झाँसा देकर अपने साथ लखनऊ ले जाने के लिए बरगलाया। जाँच में सामने आया कि युवती को लखनऊ से बलरामपुर ले जाकर धर्मांतरण कराने की साजिश थी।
जाँच में यह भी सामने आया कि आरोपित सैयद हुसैन पहले भी पीलीभीत की एक युवती को जाल में फँसा चुका है। उसका भी धर्मांतरण करवाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन पकड़ा गया। फिलहाल आरोपित जमानत पर है। जीआरपी उसके छांगुर गिरोह के साथ नेटवर्क KGMU से जुड़े डॉ. रमीज से संबंध और बाकी कनेक्शन की जाँच में जुट गई है।

