‘मुझे खालू के साथ रहना है.. सबकी दो बीवियाँ होती है’: खाला के घर आई लड़की को मोहम्मद शकील से हो गया प्यार, फतेहपुर की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

यूपी के फतेहपुर में खाला से घर आई लड़की को अपने खालू मोहम्मद शकील से ही प्यार हो गया। उसे लेकर जाने के लिए जब घरवाले पहुँचे तो उसने जाने से इनकार कर दिया। उसे जबरदस्ती घरवाले ऑटो में बिठा कर ले गए।

इस दौरान आस-पास रहने वालों की भीड़ जमा हो गई। युवती लगातार खालू के साथ रहने की जिद कर रही थी। जब घरवाले उसे जबरन उठा कर ले जा रहे थे, तो वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि उसे खालू के साथ ही रहना है। सबकी दो बीवियाँ होती हैं, तो खालू के साथ वह क्यों नहीं निकाह कर सकती।

लड़की की खाला चाँदनी का कहना है कि वह उसकी सगी बहन की बेटी है और 18 महीने से उसके साथ रह रही है। बेटी पैदा होने पर उसे मदद के लिए बुलाया था। इस दौरान ही उसकी और शौहर शकील की नजदीकियाँ बढ़ीं। चाँदनी का कहना है कि इसको लेकर कई बार घर में विवाद हुआ और मार-पीट की नौबत आ गई।