बिहार चुनाव के नतीजों से पहले भड़काऊ बयान देने वाले RJD MLC के खिलाफ FIR, ‘नेपाल जैसा नजारा’ बनाने की दी थी धमकी

लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता सुनील सिंह की बिहार को ‘नेपाल जैसा नजारा’ की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है। यह FIR बिहार के DGP विनय कुमार के आदेश पर दर्ज की गई है।

पटना की साइबर थाना पुलिस ने सुनील सिंह के खिलाफ BNS की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 एवं IT एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। FIR में लिखा गया है कि इससे लोगों में दुश्मनी पैदा होने की संभावना है और दूसरे समुदायक के खिलाप अपराध करने की मानसिकता उत्पन्न हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 2025 को आने वाले बिहार चुनाव के नतीजो से एक दिन पहले RJD के MLC सुनील सिंह ने भड़काऊ बयान दिया। RJD नेता ने कहा कि अगर इस बार मतगणना में किसी तरह की धांधली या गड़बड़ी हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा।