पश्चिम बंगाल में मतदान से चंद दिनों पहले तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) नेता कुणाल घोष और बांग्ला पोक्खो के महासचिव गर्गा चटर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ फर्जी दस्तावेज ऑनलाइन प्रसारित कर मतदाताओं को गुमराह करने के आरोप हैं।
दरअसल, कुणाल घोष और गर्गा चटर्जी के खिलाफ 51 वर्षीय सामाजिक सेवा पेशेवर शशि अग्निहोत्री ने बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि इन नेताओं ने बंगाल में BJP से संबंधित एक जाली दस्तावेज बनाया और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर व्यापक रूप से प्रसारित किया।

शिकायत में कहा गया कि फर्जी दस्तावेज का कंटेन्ट भ्रामक और मानहानिकारक थी, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना, पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना और चल रही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना था। शिकायत में यह भी बताया गया कि फर्जी दस्तावेज कुणाल घोष के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था और बाद में गार्गा चटर्जी द्वारा फेसबुक पर प्रसारित किया गया, जिससे व्यापक रूप से यह भ्रामक कंटेन्ट फैला।
शिकायत के आधार पर 20 अप्रैल 2026 को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

