उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय के टीचर शमसुल हसन ने ‘वंदे मातरम’ का विरोध किया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्ऱवाई करते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने भी टीचर के खिलाप मुकदमा दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला लोधा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब का है। विद्यालय में 12 नवंबर 2025 को प्रार्थना सभा में सहायक अध्यापक शमसुल हसन ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया। इसकी शिकायत सहायक अध्यापक चंद्रपाल सिंह ने की। शिकायत में यह भी कहा गया कि शमसुल हसन ने चंद्रपाल सिंह को धमकाया भी और कहा कि ये हमारे मजहब के खिलाफ है।
शिकायत पर शिक्षा विभाग से BSA और ABSA ने जाँच के बाद टीचर शमसुल को निलंबित कर दिया। मामले पुलिस तक पहुँच गया। पुलिस ने भी टीचर शमसुल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

