स्वघोषित लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। रविवार (27 अप्रैल 2025) को लखनऊ के रहने वाले अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफहजरतगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।
हजरतगंज ACP विकास जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने नेहा सिंह राठौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने, राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध लड़ाने के लिए उकसाने का काम किया है।
इसके अलावा शिकायतकर्ता ने कहा है कि नेहा सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों पर भी सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता ने नेहा सिंह राठौड़ को शांति व्यवस्था को देशविरोधी बताया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लगातार एक्शन की माँग उठी थी। इससे पहले उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को चुनाव से जोड़ दिया था। उनकी इस भाषा को पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया चैनल्स पर वायरल हुई थी।