पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। संदेशखाली और दक्षिण 24 परगना के कई इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 29 आग्नेयास्त्र और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
यह बरामदगी निलंबित TMC नेता और पहले से गिरफ्तार शाहजहाँ शेख से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। STF को यह सफलता शाहजहाँ शेख के तीन करीबी सहयोगियों लुत्फार मोल्ला, खोकोन मोल्ला और रमजान अली मोल्ला को गिरफ्तार करने के बाद मिली।
अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर दक्षिण 24 परगना के कुमरोखाली क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
Kudos to the West Bengal Police for a Major Breakthrough.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 6, 2026
On precise intelligence inputs, the Special Task Force (STF) conducted extensive raids across multiple locations near Sarberia Bazaar in Kumrakhali, Basanti, and Sandeshkhali areas.
Forces have successfully seized a… pic.twitter.com/pPZhT4VwQd
इस दौरान एक स्थानीय तालाब से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। सामने आए वीडियो में STF के जवान पानी में उतरकर डूबे हुए बैग निकालते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कई राइफलें और अन्य हथियार रखे गए थे। जाँच एजेंसियों का मानना है कि हथियारों को लंबे समय से छिपाकर रखा गया था।
अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियारों की आपूर्ति कहाँ से हुई और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ और बशीरहाट पुलिस जिले की टीम की सराहना की है।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अतीत में अवैध हथियारों का इस्तेमाल राजनीतिक हिंसा और आम लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जाता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब राज्य में अवैध हथियारों की बरामदगी हुई हो। इससे पहले उत्तर 24 परगना जिले में भी TMC नेता सुजीत साहा की जमीन से तीन डबल बैरल बंदूकें और कई कारतूस बरामद किए गए थे।

