पहली बार भारत में होगी गाजा के आतंकी संगठन ‘हमास’ की जाँच, पहलगाम हमले के दहशतगर्दों से जुड़े मिले तार: NIA ने चार्जशीट में किया खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले की जाँच में एक नया खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने अपनी चार्जशीट में बताया कि इस हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी संगठन और गाजा के आतंकी संगठन हमास के बीच कनेक्शन का शक है, जिसके लिए आगे की जाँच जरूरी है।

NIA की जाँच में इन पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के वैश्विक आतंकी संगठनों से संबंध की पता लगाया जाएगा और यह भी जाँच की जाएगी की कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में इन्होंने कोई भूमिका निभाई है की नहीं। जाँच एजेंसी ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद के महीनों में हमास और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के बीच संपर्क बढ़ा है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, जाँच एजेसी इसकी भी जाँच की है क्या पहलगाम हमले में हमास जैसी रणनीति सामने आई है। जाँच एजेंसियों को हमास के इजरायल पर किए गए हमलों की प्रक्रिया में पहलगाम हमले के समान बताया है।

चार्जशीट में NIA ने बताया कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (LeT)/TRF, जैश-ए-मोहम्मद, अल कायदा और उसके सहयोगी आतंगी संगठन हमास और अन्य वैश्विक संगठनों के बीच संबंधों की जाँच जारी है। NIA के इस खुलासे के बाद साफ तौर पर भारत में आतंकी गतिविधियों के पीछे हमास भी जाँच के दायरे में आ गया है। यह पहला मामला है जब भारत से जुड़े आतंकी मामले में किसी जाँच एजेंसी ने हमास का नाम लिया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 26 लोगों ने जान गवाई थी। इस हमले की जाँच के बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।