नाबालिग का अपहरण करने वाला परवेज आलम गिरफ्तार, साथी मतीन-हसन भी हिरासत में: पूर्णिया से हैदराबाद ले जाने की थी प्लानिंग

बिहार के पूर्णिया से नाबालिग लड़की का अपहरण कर हैदराबाद ले जाने वाले परवेज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी मोहम्मद मतीन और मोहम्मद परवेज हसन को भी दबोच लिया गया है। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित उसके परिजन को सौंप दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बसंतराय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस को झारखंड के नंबर की संदिग्ध गाड़ी मिला। पूछताछ पर पता लगा कि पाँच युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने पाँचो आरोपितों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी लोग पूर्णिया जा रहे थे। वहाँ से हवाई जहाज से हैदराबाद जाने की योजना थी लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।