बहरीन के अधिकारियों ने देश पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को कथित तौर पर फ़िल्माने और उनकी तारीफ़ करने के आरोप में पाँच पाकिस्तानी नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
#BREAKING: Bahrain has arrested 5 Pakistani nationals and 1 Bangladeshi national for filming and praising Iranian Missile and Drone attack on Bahrain, expressing sympathy with Iran’s aggression and spreading false information. pic.twitter.com/RVH46aIpvD
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 9, 2026
संदिग्धों की पहचान एंटी-साइबरक्राइम डायरेक्टरेट ऑफ जनरल डायरेक्टरेट ऑफ एंटी-करप्शन एंड इकोनॉमिक एंड इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी के तहत आने वाले एंटी-साइबर क्राइम डायरेक्टरेट ने तब की जब उन्होंने हमलों के बाद के वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई गई और हमलों की तारीफ की गई थी।
अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के इस पोस्ट ने लोगों को गुमराह किया और जनता परेशान हुई। इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना। इसको लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पाकिस्तानी और बांग्लादेशी शामिल हैं।

