विदेश यात्रा पर नया टैक्स या सरचार्ज लगने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बात का खंडन किया है। PM मोदी ने साफ कहा कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है और लोगों की जिंदगी को आसान बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद अफवाह फैलाने वाले CNBC न्यूज चैनल ने भी अपनी गलती मानकर खबर हटा ली है।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
एक समाचार चैनल CNBC ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया था कि केंद्र सरकार विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स या सेस लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक युद्ध के दबाव को संभालने के लिए ऐसा किया जा रहा है। फिर यह खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई। आम लोगों के बीच चिंता और तरह-तरह की अटकलें बढ़ने लगी थीं।
PM मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?
मामला बढ़ता देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सामने आए। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। पीएम ने दोटूक कहा, “यह पूरी तरह से गलत है। विदेश यात्रा पर इस तरह का कोई भी प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
This is totally false.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
प्रधानमंत्री के कड़े रुख के बाद संबंधित समाचार चैनल ने तुरंत यू-टर्न ले लिया। चैनल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म से उस भ्रामक खबर को पूरी तरह हटा दिया।

