झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों का ऐतिहासिक प्रहार: ₹1 करोड़ का इनामी लीडर ‘अनल दा’ समेत 16 माओवादी ढेर, ‘नक्सल मुक्त भारत 2026’ अभियान के तहत बड़ी जीत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार (22 जनवरी 2026) सुबह छोटानागरा और किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुंभडीह इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में भाकपा (माओवादी) का सेंट्रल कमेटी मेंबर और 1 करोड़ रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली नेता अनल दा उर्फ पतिराम मांझी भी ढेर हो गया है। कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बता दें कि कुख्यात अनल दस्ता सारंडा के दुर्गम इलाकों में किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहा है। इसके बाद कोबरा की 203, 205, 209 बटालियन और CRPF के जवानों ने मोर्चा संभाला।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर भारी गोलीबारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मौके से कई नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और जरायकेला के सामठा इलाके में भी एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।