वहीं एक दूसरे पोस्टर में लिखा गया है, ‘अगर जीना है तो लक्ष्मी नहीं, काली बनकर जीओ।’ दरअसल महिलाओं और युवतियों को लव जिहाद के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पंडाल में गैर-हिंदू युवकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
गरबा आयोजित करने वाले मंडप के सदस्यों का कहना कि इन पोस्टरों का उद्देश्य पंडाल में आने वाली महिलाओं और लड़कियों को सावधान करना और सामाजिक बुराइयों से बचाना है। दरअसल ‘लव जिहाद’ में फँसने वाली ज्यादातर हिन्दू युवतियाँ होती हैं।

