कॉन्ग्रेस नेता सलीम इदरीसी ने अपनी पार्टी की महिला नेता का AI से बनाया अश्लील फोटो, वायरल होने के बाद नेत्री ने दर्ज कराई FIR: कहा- बैठक की तस्वीरों से की गई छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सलीम इदरीसी ने महिला कॉन्ग्रेस नेत्री का AI-जेनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पीड़ित महिला ने मामले को लेकर गाजियाबाद नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में कहा कि वह गाजियाबाद में कॉन्ग्रेस की जिला स्तर पर पदाधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की शाम 7 बजे एक बैठक में कॉन्ग्रेस पदाधिकारी अजय शर्मा, मुन्ना बाबू और सलीम इदरीसी ने महिला कॉन्ग्रेस नेता की फोटो को आपत्तिजनक तरीके से वायरल किया गया।

कॉन्ग्रेस नेत्री ने कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनी निवासी सलीम इदरीसी ने जानबूझकर फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल किया है। पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।