उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में बुधवार (29 अप्रैल 2026) को भयानक आग लग गई। आग की चपेट में 8 फ्लैट आए। कई किलोमीटर दूर से दिख रहे काले धुएँ के गुबार के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां#ATVideo #Uttarpradesh #Ghaziabad #Fire | @anjanaomkashyap @aviralhimanshu pic.twitter.com/lEzov5o0W9
— AajTak (@aajtak) April 29, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि मशीन ऊपर तक फ्लोर पर पहुँचने में असमर्थ रही। इस बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अपार्टमेंट में रहने वाले बाकी लोगों ने भी अपनी बालकनी से पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की।
आग की चपेट में मेरा अपार्टमेंट pic.twitter.com/jUuzjCVFDy
— Ajit Anjum (@ajitanjum) April 29, 2026
वहीं, अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में आग लगी है, उसी के सामने वाले टावर के फ्लैट में ‘कॉन्ग्रेसजीवी’ पत्रकार अजीत अंजुम भी रहते हैं। उन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि

