दूसरे लड़के से बात करते देखा तो चाकू लेकर दौड़ पड़ा मुस्लिम युवक, हिंदू लड़की को मारे कई थप्पड़: पीड़िता ने भाग कर बचाई जान, गाजियाबाद की घटना का Video Viral

गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में एक मुस्लिम युवक ने मंगलवार (4 अगस्त, 2026) को चाकू लहराते हुए एक हिंदू युवती पर हमला करने की कोशिश की। युवती ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया मॉल में कैलिफोर्निया बुरिटो रेस्टोरेंट के बाहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का हाथ में बड़ा से चाकू लिए है। इसके साथ ही वह लड़की से सवाल करते हुए उस पर थप्पड़ों की बरसात भी कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के ने युवती को जमीन पर गिराकर कर मारा।

वीडियो वायरल होने के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस जाँच में सामने आया है कि पीड़ित हिंदू लड़की वर्तमान में इसी रेस्टोरेंट में काम करती है। लड़का भी इसी मॉल में कहीं और काम करता है। इससे पहले वह दोनों दो साल पहले नोएडा सेक्टर-62 की एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोशल मीडिया पर मुस्लिम लड़के का नाम साजिद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान युवती की दोस्ती किसी दूसरे कर्मचारियों से हो गई। इसकी वजह से आरोपित नाराज हो गया। इसके बाद वह मंगलवार को युवती के रेस्टोरेंट में पहुँचा और वहाँ किचन से चाकू उठा कर युवती को डराने लगा।

साथ ही, उसके साथ मारपीट भी की। इसी दौरान मॉल में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। पुलिस ने जाँच के बाद आरोपित को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, सबूत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।