दिल्ली-NCR के गाजियाबाद में एक सनातनी परिवार पर उन्मादी भीड़ के जानलेवा हमले से तनाव फैल गया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड पर सोमवार (9 मार्च 2026) सुबह ताहिर, राशिद, सलमान और उनके साथियों ने एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया।
आरोपितों ने बुजुर्गों और महिलाओं को हथौड़े से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दाढ़ी वाला युवक एक महिला को सड़क पर घसीटकर पीटते दिख रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर उन्हें ‘बिहारियों को यहाँ से भगा देने’ की धमकी दी है।
हथौड़े से हमला और खूनी खेल
पीड़ित रितिक सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद की शुरुआत डीजे बजाने को लेकर हुई थी। इसके बाद ताहिर, राशिद और सलमान अपने अज्ञात साथियों के साथ जबरन रितिक के घर में घुस आए।
एक महिला के साथ ये सलूक ? इस मनबढ़ ने सरेआम महिला को थप्पड़ जड़ दिया.
— Priya singh (@priyarajputlive) March 9, 2026
मामला गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र का है, जहां
डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ. इसी विवाद के बीच इस युवक ने महिला को थप्पड़ मार दिया. pic.twitter.com/Y60YQUjnvD
आरोपितों ने घर में मौजूद रितिक के माता-पिता, भाई और बहन पर हमला बोल दिया। हमले में रितिक की बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने चिल्लाकर कहा कि वे इस परिवार को यहाँ रहने नहीं देंगे।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नंदग्राम थाने पहुँच गए और जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में ‘सेकुलर’ रवैया अपनाते हुए पीड़ित पक्ष पर ही धौंस दिखाई और दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया।
हालाँकि, दबाव बढ़ने के बाद एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

