उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चार साल की भांजी से रेप और हत्या के आरोपित मोहम्मद जसीम को रविवार (19 अप्रैल 2026) की रात पुलिस ने मार गिराया। फरार चल रहे जसीम पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, उसे टीला मोड़ थाना क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसीम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर पहुँचा था। पुलिस ने उसे रुककर सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली जसीम के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना टीला मोड क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म ओर हत्या करने के आरोपी व 50 हजार का ईनामी जसीम उर्फ छोटू स्वाट टीम अपराध शाखा के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर।@Uppolice pic.twitter.com/6ZHvABl2MM
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) April 19, 2026
इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य सिपाही की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की और करीब 20 मिनट तक मुठभेड़ चली।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Rape and murder accused killed in police encounter
— ANI (@ANI) April 20, 2026
Dhawal Jaiswal, DCP Trans Hindon, says, "On the 11th, a case of rape and murder of a girl came to light in the Tila Mod area of Ghaziabad. Police immediately registered a case under the… pic.twitter.com/03xo61BXj0
घटना के बाद जसीम के दोनों साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके से अवैध हथियार, कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

