गाजियाबाद में देश के खिलाफ जासूसी करने वालों पर एक्शन लिया गया है। SIT ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक नाबालिग समेत तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपित नौशाद अली से पूछताछ के आधार पर की गई।
ऑपरेशन के दौरान तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें महत्वपूर्ण संस्थानों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन मिली हैं। पुलिस ने एक महिला और दो पुरुष को गाजियाबाद के कौशाम्बी के भोवापुर इलाके से गिरफ्तार किया है।
जाँच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को पैसे का लालच देकर अपने साथ जोड़ता था। इन युवाओं से रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य अहम स्थानों की रेकी करवाई जाती थी।
पुलिस को इस नेटवर्क की जानकारी 14 मार्च 2026 को खुफिया सूचना के जरिए मिली थी। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पहले सुहैल मलिक और फिर नौशाद अली को पकड़ा गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपित सोशल मीडिया और अन्य ऐप के जरिए विदेशी संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

