नेटफ्लिक्स पर आने वाली मनोज बाजपेई की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया कि इस तरह के नाम और कंटेंट सवर्ण समाज और ब्राह्मण जाति को निशाना बनाकर आलोचना और मजाक बनाने का कारण बन सकता है।
यह शिकायत ‘एक्स’ हैंडल @GemsOfBollywood ने राष्ट्रीय मानवाधिकर आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो के पास ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ की है। प्रियांक कानूनगो ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, “मेरे पास @GemsOfBollywood ने शिकायत दी है कि @NetflixIndia OTT प्लेटफॉर्म द्वारा ‘घूसखोर पंडित’ नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना है।”
मेरे पास @GemsOfBollywood ने शिकायत दी है कि @NetflixIndia OTT प्लेटफॉर्म द्वारा “घूसखोर पंडित” नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना है ।
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) February 4, 2026
इस प्रकार के टाइटल और कार्यक्रम जाति और समुदाय को लक्षित कर आलोचना,उपहास से इतर समुदाय को लज्जित करते हैं और समाज में वैमनस्यता… pic.twitter.com/7bfk0xsCsM
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी कार्यक्रम के इस तरह का नाम और कंटेंट किसी विशेष जाति और समुदाय को निशाना बनाकर आलोचना और मजाक का कारण बन सकता है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में समुदाय विशेष को शर्मिंदा करने के साथ-साथ दुश्मनी बढ़ाने का काम करते हैं।
शिकायत में यह भी बताया गया कि इस प्रकार की प्रस्तुति को ‘मनोवैज्ञानिक हिंसा’ के रूप में देखा जा सकता है, जिससे समाज को गलत संदेश जाएगा। प्रियांक कानूनगों ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेई की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम पर विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘सवर्ण समाज’ और ‘ब्राह्मण’ की छवि खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाम नहीं बदला गया, तो नेटफ्लिक्स को बॉयकॉट किया जाएगा। इस बीच एक्स पर ‘शेमऑननेटफ्लिक्स’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा।

