गुजरात पुलिस ने शहर के वेजलपुर इलाके में चल रहे एक बड़े अवैध कसाईखाने का भंडाफोड़ किया है। सोनल सिनेमा के पास झाड़ियों के पीछे गुपचुप तरीके से गाय और अन्य पशुओं को काटा जा रहा था। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपितों को दबोच लिया, जबकि कई अन्य भागने में सफल रहे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित मुस्ताक, रईश और मुनाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड झहीरुद्दीन उर्फ झहीर डब्बो है। वह पहले भी ऐसे अपराधों में जेल जा चुका है। गिरोह का तरीका बहुत शातिर था। वे रात के अंधेरे में पशुओं को झाड़ियों के बीच लाते थे, वहाँ उन्हें काटते थे और फिर रिक्शा के जरिए मांस की सप्लाई करते थे।
अहमदाबाद गुजरात में एक गाय की हत्या के आरोपी को जीप के उप्पर लेटा कर पीटते पुलिस वाले… आरोपी की चीखने की आवाज़ आ रही है मम्मी बचाओ अल्लाह बचाओ.. अब कौन बचाये pic.twitter.com/OLnzRICf3o
— Sarpanch Mika Gill (@SarpanchMika) May 8, 2026
आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए इलाके में खास इंतजाम किए थे। उन्होंने सड़क पर निगरानी रखने के लिए अलग से आदमी तैनात किए थे, ताकि पुलिस के आने की खबर उन्हें तुरंत मिल सके। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 520 किलो संदिग्ध गौमांस, चाकू-छुरे, एक ऑटो रिक्शा और बिना नंबर की संदिग्ध कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.66 लाख रुपए बताई जा रही है।
मौके से पुलिस ने एक साल के बछड़े को भी छुड़ाया, जिसे आरोपियों ने बिना चारा-पानी के बड़ी बेरहमी से बांध रखा था। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आरोपित को पुलिस की गाड़ी के बोनट से बाँधकर पीटते हुए दिखाया गया है, हालाँकि पुलिस ने अभी इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।
फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) और ‘गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम’ के तहत सख्त मामला दर्ज किया गया है। मांस के सैंपल को जाँच के लिए लैब भेज दिया गया है।

