जानकारी के मुताबिक, यहाँ स्थानीय हिंदू समुदाय के लोग होलिका दहन के लिए इकट्ठा हुए थे। होली जलने के बाद, जब प्रदक्षिणा और पूजा चल रही थी, तो भगवतीपारा में रहने वाले दो मुस्लिम बाइक पर पहुँचे और स्टंट करने लगे। इससे वहाँ मौजूद महिलाएँ और बच्चे डर गए।

होलिका दहन के लिए मौजूद लोगों ने दोनों मुस्लिम व्यक्ति को इस हरकत के लिए डाँटा, जिसके बाद वे दोनों वहाँ से भाग गए। थोड़ी ही देर में वे दोनों भीड़ के साथ वापस आ गए। भीड़ के हाथों में हथियार और पाइप थे। उन्होंने होलिका दहन में शामिल हिंदुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पता चला है कि मुस्लिम भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की और उन्हें गालियाँ देते रहे। पुलिस ने थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया और हालात पर काबू पाया।
कानून-व्यवस्था भंग करने और होली को देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। हालाँकि यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस ने इस मामले में कोई FIR दर्ज की है या नहीं।
(यह लेख गुजराती में लिखा गया है। मूल रूप को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

