मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम जिम ट्रेनर मजहर एक हिंदू लड़की के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया। मजहर, भोपाल के विशाल फिटनेस सेंटर में ट्रेनर का काम करता है।
जाँच में पता चला कि मजहर ने हिंदू लड़की को फँसाने के लिए अपनी गलत आइडेंटिटी बताई थी और झूठे नाम से ही होटल का कमरा बुक किया था। मजहर का मकसद हिंदू लड़की के साथ संबंध बनाना था। मजहर पहले से ही दो महिलाओं से निकाह कर चुका है और उसका 8 साल का बच्चा भी है।
— Vistaar News (@VistaarNews) October 2, 2025
हिंदू संगठनों ने पकड़ा और पीटा
दशहरा के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ‘लव जिहाद’ के मामलों को लेकर अलग-अलग होटलों में जाँच कर रहे थे। इसी दौरान, उन्होंने एसआरपी सिल्क रूट पैलेस होटल में मजहर को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिम ट्रेनर मजहर की जमकर पिटाई की। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित मजहर को हिरासत में ले लिया।
सांसद की प्रतिक्रिया और कार्रवाई
भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। सासंद ने आरोप लगाया कि कई जिमों में इस तरह के ‘लव जिहादी’ घुसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालना जरूरी है।
सांसद आलोक शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और कार्यकर्ता मिलकर किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

