हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार मामले में वसूली की जाँच करने वाले ASI संदीप लाठर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे रोहतक में साइबर सेल में तैनात थे। उनका शव लाढोत गाँव पर खेत में बने एक मकान में मिला। पुलिस को मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट और 6 मिनट का वीडियो नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में ASI संदीप ने IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यह भी कहा कि पूरन IPS पूरन जातिवाद के सहारे सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे। नोट में ASI ने कहा कि उन्होंने ‘भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत’ दी है। वहीं नोट में ASI ने DGP को ईमानदार व्यक्ति बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ASI संदीप भी IPS वाई पूरन कुमार मामले की जाँच में शामिल थे। वे वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़े मामले की जाँच कर रहे थे।

