पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों की गिरफ्तारी हरियाणा-पंजाब से हुई है। इनमें एक ट्रैवर व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा का भी नाम है। आरोप है कि ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की जानकारी देती थी। साथ ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की अच्छी छवि पेश करने के लिए काम करती थी।
यूट्यूब पर उसके 377K सब्सक्राइबर हैं। उसकी हकीकत का खुलासा होने के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस हुआ है।
जानकारी के मुताबिक वो 2023 में पाकिस्तान गई थी, जिसके बाद वो नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई। दानिश ने ही उसे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से मिलवाया था। इसके बाद वो भारत की जानकारी देने का काम करने लगी।
हरियाणा-पंजाब से ऐसे 6 लोग पकड़े गए हैं। इनमें एक हरियाणा से राजनीतिक विज्ञान का छात्र देवेंद्र सिंह ढिल्लो (24) भी है। देवेंद्र पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर गया था। उसी के बाद उसने संवेदनशील जानकारी साझा करनी शुरू की।