हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार (1 अक्टूबर 2025) की दोपहर एक आठ साल की बच्ची के साथ जघन्य घटना सामने आई। बच्ची कंजक खाने गई थी, तभी एक मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय समद ने उसे बहला-फुसलाकर घर से पाँच किलोमीटर दूर ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने बच्ची को पीटा और घटना के बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।
बच्ची के अपहरण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाँच टीमों का गठन किया और करीब 20 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार (2 अक्तूबर 2025) की सुबह बच्ची को सेक्टर 95 में बेहोशी की हालत में बरामद किया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मेडिकल जाँच में दुष्कर्म और मारपीट की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 6 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जाँच में पता चला कि आरोपित 21 साल का लड़का है, जिसका नाम समद है। जो डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। वह पहले दो अन्य बच्चों का अपहरण भी कर चुका था लेकिन उन्हें छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और आसपास की जाँच के आधार पर आरोपित को सेक्टर 83 से गिरफ्तार किया।

