NCERT की किताबों से अकबर और टीपू सुल्तान के नाम के आगे से ‘महान’ शब्द हटने पर असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी खुशी जताई। उन्होंने बोनगईगाँव के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा इस मुद्दे पर बयान दिया।
उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा हुआ है… मैंने अभी देखा नहीं है कि ऐसा हुआ। लेकिन अगर ये काम कर दिया गया है तो NCERT को मेरी ओर से धन्यवाद।” आगे वह बोले- “टीपू-इपू को मारो एकदम, जहाँ भेजना है उधर भेज दो। समुद्र में फेंक दो।”
#WATCH | Bongaigaon: On NCERT dropping 'Great' from Akbar, Tipu Sultan in textbooks, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, 'Very well done… I have not seen whether they have done this. If they have done this, then many thanks to the NCERT from my side. 'Tipu-Ipu ko maro ekdum.… pic.twitter.com/zSR3t1Gce7
— ANI (@ANI) November 22, 2025
बता दें कि इस संबंध में आरएसएस नेता सुनील अंबेडकर ने बताया था कि एनसीईआरटी ने ये कदम उठाया है। बाद में कॉन्ग्रेस नेता इमरान मसूद ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ये सब इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास हो रहा है। सदियों से इन शासकों ने जो योगदान दिया उसे नकारा जा रहा है।

