उत्तराखंड के हरिद्वार में सुहेल ने युवती को शादी का झाँसा देकर चार साल तक रेप किया। इतना ही नहीं सुहैल ने अपने दोस्त दानिश के साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर किया। परेशान युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के भाई ने सुहैल और दानिश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक, देवबंद निवासी सुहेल पाँच साल पहले पीड़िता से मिला था। सुहेल का पीड़िता के घर भी आना-जाना लगा रहा था। तभी सुहेल ने युवती को शादी का झाँसा देकर प्रेमजाल में फँसाया। पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को सुहेल ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल किया और चार साल तक रेप किया। इसमें सुहैल का साथ उसके दोस्त दानिश ने भी दिया।
पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 को सुहैल और दानिश ने युवती को मंगलौर में बुलाया और होटल चलने को कहा। युवती ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परेशान होकर 10 अक्टूबर 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

