मुस्लिम बीवी के परिवार ने हिंदू युवक पर किया लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, लव मैरिज से थे नाराज: नसीम अलवी गिरफ्तार, UP के मुजफ्फरनगर का मामला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जसोई गाँव में एक युवक सूरज पर उसकी मुस्लिम बीवी के परिजनों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। यह हमला तब हुआ जब सूरज दुकान के प्रचार के लिए अपने भाई के साथ बाहर गया था। हमले में सूरज और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और सूरज को मेरठ रेफर किया गया।मी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज ठाकुर और अर्शी ने 1.5 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और उनकी एक बेटी भी है। युवती के परिजनों ने शादी को नागवार मानते हुए बदला लेने की योजना बनाई। हमले का पूरा घटनाक्रम पास की दुकान के CCTV में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूरज के परिवार ने हमलावर नसीम अलवी, वकार, नईम, कयूम, कैफ और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए नसीम अलवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपित की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं योग साधना आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज ने आरोपितों की सख्त कार्रवाई न होने पर आरोपितों के घर के बाहर महापंचायत करने की चेतावनी दी है।