बांग्लादेश में हिन्दू व्यापारी भजन कुमार की गला रेत कर हत्या, मोहम्मद आबिर ने साथियों से संग किया हमला: ‘काफिर’ वाली गाली भी दी

बांग्लादेश में मोहम्मद आबिर ने साथियों संग मिलकर 55 साल के हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी। व्यापारी का धारदार हथियार से गला काटा गया। जब आरोपित को पुलिस ने पकड़ा तो आरोपित आबिर ने व्यापारी के लिए ‘मलाउन’ गाली का प्रयोग किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (26 जुलाई 2025) की रात खुलना क्षेत्र के मगुरा सदर उपजिला में हिंदू व्यापारी भजन कुमार गुहा अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में हत्यारों ने उन्हें रोका और धारदार हथियार से गले पर वार किया। फिर खून से लथपथ छोड़ फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक तड़पते हुए व्यापारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मगुरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपित 35 साल के मोहम्मद आबिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी हिरा