हिन्दू ही रहने देने का वादा कर परवेज ने की शादी, फिर कलमा पढ़ाकर बनाया मुस्लिम: दो बच्चों के बाद किया दूसरा निकाह, बेंगलुरु में पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

कर्नाटक में एक हिन्दू महिला ने हिन्दू रीति रिवाज से मुस्लिम व्यक्ति से शादी की। लेकिन उसे जबरदस्ती इस्लाम कबूल कर उससे कलमा पढ़वाया गया। पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीडिता का नाम भी बदल दिया गया। उसके दो बच्चे हैं, अब उसे शौहर ने छोड़ दिया।

पीडिता का कहना है कि परवेज ने उसे प्रेम जाल में फँसाया, फिर हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने की बात मानी। उसके परिजनों ने समझाया था कि ऐसी शादी नहीं चलेगी लेकिन उस वक्त वह नहीं मानी। परवेज ने यहाँ तक कहा था कि वह शादी के बाद भी हिन्दू ही रहेगी। दोनों ने 2019 में शादी कर ली।
शादी के कुछ समय बाद परवेज उसे धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। उसे धर्मांतरण नहीं करने पर तलाक देने की धमकी दी गई। इसके बाद उसे धर्मांतरण कर सादिया तबस्सुम बनना पड़ा।

पीड़िता के मुताबिक, उसके शौहर ने दो बच्चे के बावजूद दूसरी महिला से निकाह कर लिया और उसे धमकियाँ देने लगा। परेशान होकर उसे पुलिस के पास जाना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि उसके बच्चों का भविष्य भी अब अधर में लटक गया है। उसने न्याय की गुहार लगाई है।