उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित प्रसिद्ध देवा शरीफ दरगाह में एक हिंदू युवक के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। मुस्लिम दुकानदारों ने जबरन युवक का तिलक धुलवाया और उसे बुरी तरह पीटा भी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है और जाँच जारी है।
यह घटना देवा कस्बे की है, जहाँ नगर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग वार्ड निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला आयशा बानो के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुँचा था। आयशा जब चादर चढ़ाने के लिए अंदर गईं, उस दौरान हरीश बाहर ही मौजूद था।
आरोप है कि तभी वहाँ मौजूद कुछ मुस्लिम दुकानदारों में से एक ने उसे अपमानजनक तरीके से ‘ओए पंडित’ कहकर रोका, थप्पड़ मारे और जबरन पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पास की दुकान पर ले जाकर उसके माथे पर लगे तिलक को पानी डालकर जबरन धुलवाया गया।
Hariish Sharma was assaulted and had his tilak forcibly removed outside Deva Sharif Dargah in Barabanki, UP.
— Angry Saffron (@AngrySaffron) February 6, 2026
The Hindu youth had accompanied his Muslim neighbour woman to offer chadar at the dargah.
A Muslim shopkeeper called him “Oye pandit”, slapped him, dragged him to a… pic.twitter.com/1KhpyZqofD
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक व्यक्ति युवक की गर्दन पकड़कर उसे घसीटते हुए ले जाता है और फिर उसके सिर पर पानी डालता है। पीड़ित हरीश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई भी हुई।
वहीं आयशा बानो ने भी पुष्टि की कि उनके साथ आए हिंदू युवक के साथ दुकानदार ने मारपीट की और तिलक धुलवाया। देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है और वायरल वीडियो सहित सभी सबूतों की जाँच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

