हैदराबाद के चारमीनार जोन में GHMC के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए टकराव के मामले में पुलिस ने रहमत बेग समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि पूर्व कॉरपोरेटर के बेटे साहिल अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Hyderabad: Police have arrested the son of a former corporator in connection with an assault case involving government officials. In the same case, Hyderabad Police have also booked AIMIM MLC Rehmat Baig and former corporator Ghouse for allegedly assaulting officials and… pic.twitter.com/Nq19702pV4
— IANS (@ians_india) April 6, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (5 अप्रैल 2026) को चारमीनार जोन में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) की टीम लाड बाजार से पुरानापुल रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान कुल 52 अवैध कब्जों को हटाया गया, जिनमें स्थायी और अस्थायी दोनों तरह की संरचनाएँ शामिल थीं।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और AIMIM के नेताओं ने विरोध जताया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को काम करने से रोकने की कोशिश की गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। चारमीनार थाने में तैनात कॉन्स्टेबल की शिकायत पर दर्ज FIR में आरोप है कि रहमत बेग, साहिल अकबर और अन्य लोगों ने उनके साथ हाथापाई की।
इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

