Saturday, May 10, 2025

पाकिस्तान में नहीं गिरीं IAF पायलट शिवांगी सिंह: फर्जी वीडियो दिखाकर फैलाया जा रहा प्रोपेगेंडा, फैक्ट चेक में खुली सच्चाई

भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़बड़ाया पाकिस्तान माहौल बनाने के लिए लगातार झूठ फैला रहा है। हाल में उनके हैंडल्स से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय एयर फोर्स की महिला पायलट स्क्वार्डन लीडर शिवांगी सिंह को पकड़ा है।

पोस्ट के साथ एक वीडियो भी लगाई गई है। जिसमें कुछ लोग भागते दिखाई दे रहे हैं और पोस्ट में ‘चाय पीनी है’ जैसे तंज लिखकर लिखा गया है कि अभिनंदन के बाद एक और मिली।

इस जानकारी का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया और बताया कि पाकिस्तान समर्थन वाले सोशल मीडिया हैंडल्स से दी जा रही जानकारी झूठ के सिवा कुछ नहीं है। स्क्वॉर्डन लीडर शिवांगी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा है। ये दावा पूरी तरह फर्जी है।

बता दें कि आईएएफ पायलट शिवांगी सिंह राफेल उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलेट हैं जिन्हें लेकर ये झूठ फैलाया गया।