सीतामढ़ी के बैरगनिया में अवैध कब्जा हटाने गई प्रशासन की टीम को मस्जिद का एक हिस्सा गलत तरीके से बना हुआ मिला था। हालाँकि इसका निर्माण सालों पहले किया गया था, लेकिन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए रास्ते पर बने अवैध हिस्सा को हटा दिया। प्रशासन ने पहले इसे हटाने की नोटिस भी दी थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई थी।
मस्जिद परिसर में अस्पताल की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बाथरूम और अन्य निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन ने करीब एक साल पहले ही इसे हटाने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडे के निर्देश पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया।

